फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिरदर्द बनी सीटी स्कैन मशीन, एक महीने से खराब, दूसरी का भेजा प्रस्ताव

Sun, 22 Dec 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थापित सीटी स्कैन मशीन बार-बार खराब होने से प्रबंधन का सिरदर्द बन गई है। करीब एक महीने से मशीन खराब है। मरीज परेशान है। निजी अस्पतालों में 800 से एक हजार में सीटी स्कैन कराना पड़ रहा। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने शासन में दूसरी सीटी स्कैन मशीन का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन


एसबीडी जिला अस्पताल में हर साल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में रोजाना एक हजार से 1500 के बीच मरीज पहुंच रहे। अप्रैल 2019 में अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन मशीन स्थापित कर चालू कराई गई। सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली। प्रतिदिन 30 से 35 मरीजों का सीटी स्कैन हुआ, लेकिन जून 2024 से मशीन बार-बार खराब हो रही है। हर डेढ़ महीने के अंतराल में मशीन ने धोखा दिया।
इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित एजेंसी को पत्र लिखकर इंजीनियर बुलाए गए। ठीक होने के बाद कुछ दिन मशीन चली, लेकिन फिर खराब हो गई। बार-बार मशीन के खराब होने से अस्पताल प्रबंधन के साथ ही मरीज परेशान हो गए। 14 नवंबर से मशीन खराब पड़ी है। मरीजों की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से शासन में दूसरी मशीन का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही एजेंसी को भी पत्र लिखा गया, ताकि मशीन जल्द ठीक हो जाए।
विज्ञापन


-
वर्जन
सीटी स्कैन मशीन खराब है। इसके लिए संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा गया है। मशीन बार-बार खराब होने की स्थिति में दूसरी का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है, ताकि मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना न पड़े।
विज्ञापन


- डॉ. रामानंद, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें