दसवीं की टॉपर आस्था व इंटरमीडिएट टॉपर नेहा
- फोटो : अमर उजाला
आईसीएसई बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुआ। सहारनपुर जनपद में दसवीं में इन्फेंट जीसस स्कूल की आस्था, जबकि 12वीं में सहारनपुर पब्लिक स्कूल की नेहा गुप्ता ने जिला टॉप किया।
जनपद में आईसीएसई बोर्ड के मात्र दो स्कूल हैं। इन्फेंट जीसस स्कूल हाई स्कूल तक है जहां कल 85 छात्र पंजीकृत थे और यहां का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। दसवीं में आस्था ने 97.2 फ़ीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया।
95.4 किस दिन को के साथ सहारनपुर पब्लिक स्कूल की दीप्ति गुप्ता दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर भी सहारनपुर पब्लिक स्कूल की ही श्रुति शर्मा रही जिन्होंने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। उधर केवल सहारनपुर पब्लिक स्कूल टेन प्लस टू है।
ऐसे में टॉप 3 किसी स्कूल के रहे। नेहा गुप्ता ने 95.25 फीसदी अंकों के साथ पहला। आरुही ने 94.75 फीस दिए अंकों के साथ दूसरा जबकि प्रियांशु ने 92.5 किस दिन को के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।