सहारनपुर/छुटमलपुर। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की एक कंपनी फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर में पहुंच गई है। सीओ सदर रुचि गुप्ता और फतेहपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने केंद्रीय बल के अधिकारी और जवानों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
रविवार को दोपहर बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कंपनी छुटमलपुर पहुंची। जहां थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने अर्ध सैनिक बल के अधिकारियों और जवानों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था कराई। केंद्रीय बल के जवान अपने स्वागत से अभिभूत नजर आए। बता दें कि इससे पहले आईटीबीपी की भी एक कंपनी सहारनपुर जिला मुख्यालय पर पहुंच चुकी है। लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए आने वाले अर्धसैनिक बल के जवानों को स्थानीय पुलिस यहां की भौगोलिक स्थिति से भी परिचित कर रही है।