फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीका लगवाने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 18 से ज्यादा उम्र वालों को कोरोनारोधी टीका लगवाए जाने का सोमवार को शुभारंभ हो गया। जिले के सभी 17 केंद्रों पर 3100 के सापेक्ष 2902 ने वैक्सीन लगवाई। एसबीडी जिला अस्पताल से प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्र पर टीकाकरण के लिए भारी भीड़ पहुंची, लेकिन टीका सिर्फ उन्हीं को लग सका जिन्होंने पहले से पंजीकरण करा रखा था और अपाइंटमेंट भी लिया था।
विज्ञापन

टीकाकरण का शुभारंभ कर आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने के साथ ही वैक्सीन लगवानी बेहद जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं। क्योंकि जिनका पंजीकरण होगा, उन्हीं को वैक्सीन लगेगी। सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी ने कहा कि पंजीकरण कराने के साथ ही कोविन डॉट पर जाकर टाइम स्लॉट भी अवश्य बुक कराएं और उसी निर्धारित समय के अनुसार वैक्सीन लगवाने केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
-- भीड़ हुई ज्यादा, तैनात करनी पड़ी आरआरएफ
एसबीडी जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से भीड़ इकट्ठा हो गई। पूर्वाह्न 11 बजे तो यह हाल हो गया कि लाइन में खड़े लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं कर रहे थे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से हंगामा तक हो गया। इसके बाद एसएसपी डा. एस चनप्पा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया। व्यवस्था ठीक रखने के लिए केंद्र पर पुलिस और आरआरएफ के जवान भी तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन

- युवाओं में दिखा उत्साह
टीकाकरण के लिए 18 से ज्यादा उम्र वालों में युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। एसबीडी जिला अस्पताल में बने केंद्र पर पहुंचे युवाओं का कहना था कि उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही टाइम स्लॉट पहले ले लिया था। इसके चलते पहले ही दिन पहुंचकर उन्होंने कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा ली। इनका कहना था कि वैक्सीन लगवाने से पहले घबराहट थी, लेकिन अब किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई।
विज्ञापन

टीकाकरण की केंद्रवार स्थिति
ब्लाक क्षेत्र - लक्ष्य - टीका लगवाया
गंगोह 200 201
मुजफ्फराबाद 150 140
पुवांरका 300 278
रामपुर मनिहारान 100 97
सरसावा 300 277
देवबंद 200 170
नागल 200 184
नकुड़ 200 214
नानौता 100 87
साढौली कदीम 200 180
सुन्हेटी खड़खड़ी 200 163
सहारनपुर शहर 950 911
योग 3100 2902
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें