फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेनों और रोडवेज बसों में यात्रियों की उमड़ी भीड़

Tue, 03 Mar 2026 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली के त्योहार पर घरों घर जाने वाले लोगों से मंगलवार को भी ट्रेनों और रोडवेज बसों में भीड़ रही। ट्रेनों व बसों में अधिक भीड़ होने के चलते सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। विशेष ट्रेनें और बसों के अतिरिक्त फेरों से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण कई यात्रियों को सामान्य कोचों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति पूर्वांचल, बिहार जाने वाली ट्रेनों की रही। अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस की हालत तो यह थी कि यात्री खिड़की तक खड़े रहे।
इसके साथ ही कोच में जगह नहीं मिलने पर शौचालय में बैठना पड़ा। यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर किया। यहीं हाल रोडवेज बसों का रहा। परिवहन निगम ने दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर 65, दिल्ली-देहरादून पर 50, दिल्ली-लोनी मोड-सहारनपुर पर 35 और अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ पर 30 बसें अतिरिक्त फेरे लगा रही है। इसके अलावा सहारनपुर-देहरादून और सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 40-40 बसें अतिरिक्त फेरे लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें