फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में त्वचा, सांस व पेट दर्द के मरीजों की भीड़

Mon, 24 Jun 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में रविवार को 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा त्वचा के 617 मरीज आए। इसके अलावा सांस, लिवर, शुगर और पेट दर्द के 590 मरीज पहुंचे। आठ टीबी संदिग्ध मिले। 10 मरीजों में खून की कमी पाई गई। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 3164 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके साथ ही 11 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 80 मलेरिया व 24 डेंगू की जांच हुई, लेकिन कोई संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 117 रोगियों का उपचार
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलहेड़ी बुुजुर्ग और चंदेना कोली में आरोग्य मेले में विभिन्न बीमारियों के 117 मरीजों का उपचार किया गया। तलहेड़ी बुजुर्ग में डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं की जांच, फैमिली प्लानिंग, बीपी तथा शुगर की जांच की गई। चंदेना कोली में डा. विपिन कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में 90 मरीजों की जांच की गई। इनमें 47 पुरूष, 30 महिलाएं एवं 13 बच्चे शामिल रहे।
- चिकित्सकों ने 55 मरीज देखे
तीतरों। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीतरों पर लगे जन आरोग्य मेले में 55 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। अधिकांश मरीज बुखार, नजला, खांसी और त्वचा संबंधी बीमारी के आए। वहीं दो लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम की दवाइयां दी।
विज्ञापन

- गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
रामपुर मनिहारान। भांकला और पहांसू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण, मलेरिया, शुगर, बीपी आदि बीमारियों के करीब 70 मरीजों की जांच हुई। इसके बाद दवाइयां वितरित की गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत राठी ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक एकाएक मरीज पहुंचते रहे।
-
68 मरीजों को मिला उपचार
गंगोह। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य पर लगे जन आरोग्य मेले में दो बजे तक 68 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक डा. हिमांशु चौधरी ने उनकी जांच की। इसके अलावा सीएचसी के अंतर्गत आने वाली चार अन्य पीएचसी सिकंदरपुर, मोहडा, सलारपुरा और कुंडाकलां में भी जन आरोग्य मेले का आयोजन कर मरीजो की जांच की गई। इनमें से अधिकांश मरीज बुखार, नजला, खांसी और चर्म रोगों के उपचार के लिए पहुंचे थे।

-
बिना चिकित्सक लगा जन आरोग्य मेला

बड़गांव। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव में बिना चिकित्सक ही जन आरोग्य मेला लगा। इसमें एएनएम, वार्ड ब्वाय ने ही मरीजों का इलाज किया। मेले में बुखार, चर्म रोग के संबंधित दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक कुल 12 मरीज आए थे। विशेषज्ञ चिकित्सक की लापरवाही के चलते मेला केवल औपचारिकता में ही निपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें