फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़, रेस्टोरेंट में करा रहे पालन

विज्ञापन
नेहरू मार्केट में खरीदारी के लिये उमड़ी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बाजार के साथ ही रेस्टोरेंट भी खुल गए हैं और समय भी बढ़ा दिया गया है। महानगर के बाजारों में दिन भर खूब भीड़ उमड़ रही है। वहीं, रेस्टोरेंट संचालक सरकार की गाइडलाइन का पालन कराते हुए ही ग्राहकों को बैठा रहे हैं, लेकिन अभी ग्राहकों की संख्या कम ही है। उधर, लापरवाही बरतने पर पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
मंगलवार को महानगर में पुराने शहर में चौक फव्वारा, सब्जी, मंडी, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट और घंटाघर के आसपास दिन भर नागरिकों की भीड़ देखने को मिली। ऐसे ही हालात कोर्ट रोड और बाजोरिया रोड के भी नजर आए हैं। दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे।
दिन में खाली, शाम को रेस्टोरेंट में पहुंच रहे ग्राहक
कोर्ट रोड पर कई रेस्टोरेंट हैं। यहां पर दिन में लोग नजर नहीं आए, लेकिन शाम के समय लोग परिवार के साथ रेस्टोरेंट पर डिनर करने पहुंच रहे हैं। रेस्टोरेंट स्वामियों की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था नजर आई। कोर्ट रोड के रेस्टोरेंट संचालक व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह और अंबाला रोड स्थित होटल के संचालक सरदार तरनजीत सिंह का कहना है कि रात नौ बजे तक बाजार खुल रहा है, लेकिन रेस्टोरेंट या होटल पर खाना खाने आने वाले लोगों की संख्या अभी बेहद कम है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में कारोबार अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी लहर से बचने के लिए सावधानी जरूरी: व्यापारी
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर महामंत्री रवि जुनेजा का कहना है कि कारोबार भी जरूरी है, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर से बचना भी आवश्यक है। ऐसे में सबके तालमेल से यह संभव हो पाएगा। बाजारों में कुछ जगहों पर लापरवाही नजर आती है, लेकिन जाम की वजह से भीड़ होती है। व्यापारी नेता अमित गर्ग कहना है कि सबको मिल जुलकर कोरोना महामारी से जीतने के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
दो हजार से अधिक चालान, कई मामले भी हुए दर्ज
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर से एक माह में 2354 लोगों के चालान काटे गए हैं और जुर्माना भी वसूला गया है। बीते दिनों कोरोना कर्फ्यू से लेकर अब तक पुलिस की ओर से करीब 40 मामले दर्ज किए गए हैं।
जिम खोलने की भी मिले अनुमति
जिम न खुलने की वजह से संचालक परेशान हैं। जिम संचालक सुहेल राणा, गौरव कपिल, आशुतोष सिंघल, सरदार मनप्रीत सिंह, समीर मित्तल का कहना है कि शासन प्रशासन को जिम खोलने की भी अनुमति देनी चाहिए। पिछले वर्ष लॉकडाउन और अब कोरोना कर्फ्यू के बाद से जिम संचालकों का रोजगार खत्म हो गया है। उन्होंने प्रशासन से गाइडलाइन का पालन कराते हुए जिम खोलने की मांग की।
पुलिस की ओर से बाजारों में लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। नागरिकों और व्यापारियों को चाहिए कि वह निर्देशों का पालन करें। लापरवाही बरतने पर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। -- राजेश कुमार, एसपी सिटी

नेहरू मार्केट में खरीदारी के लिये उमड़ी भीड़ सोशल डिस्टेंश की उड़ी धज्जियां- फोटो : SAHARANPUR

रवि जुनेजा- फोटो : SAHARANPUR

अमित गर्ग- फोटो : SAHARANPUR

सरदार तरनजीत सिंह- फोटो : SAHARANPUR

सुहेल राणा- फोटो : SAHARANPUR

सरदार गुरमेहर सिंह- फोटो : SAHARANPUR

सरदार मनप्रीत सिंह- फोटो : SAHARANPUR

आशुतोष सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

साप्ताहिक बंदी के बाद पूर्ण तरह से खुले बाजारो में लगी भीड़ चकराता मार्ग पर लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें