फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़, सात में से तीन ही खुले

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट प्रणाली पर यात्रियो की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अनारक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर पर बृहस्पतिवार को यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद भी सात में से तीन काउंटरों से ही टिकट देने का कार्य किया जाता रहा, जबकि अन्य काउंटर बंद पड़े थे। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन अव्वल श्रेणी का है। स्टेशन से रोजाना अप-डाउन में 150 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दो बार सहारनपुर स्टेशन का दौरा कर गए। उनके आने से स्टेशन पर काफी कुछ बदलाव हुआ, लेकिन अनारक्षित टिकट घर के सभी काउंटर नहीं खुल पा रहे हैं। स्टेशन पर सात अनारक्षित टिकट काउंटर बने हुए हैं। इनमें महिला, पुरुष, दिव्यांग और सीनियर सिटीजन के अलग-अलग काउंटर हैं।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सात काउंटर में से तीन काउंटरों से ही यात्रियों को टिकट देेने का काम किया गया। चार काउंटर बंद मिले। हैरानी की बात यह रही कि दिव्यांगों के लिए 24 घंटे खुलने वाला काउंटर बंद पड़ा हुआ था। यहां से कर्मचारी नदारद रहे। दिव्यांग यात्रियों ने भी महिला-पुरुषों की लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ा। सभी टिकट काउंटर न खुलने से यात्रियों को ट्रेन छूटने का डर रहा। इस कारण कई यात्रियों को समय पर टिकट न मिल पाने के कारण उनकी ट्रेन छूट गई। यही नहीं इसी वजह से कुछ यात्री टिकट भी नहीं ले पाए। हालांकि, उन्हें टिकट न लेने का कभी-कभी खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर बढ़ाकर किराया देना होता है। सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन आने से अनारक्षित टिकट घर पर यात्रियों की भीड़ रहती है। ज्यादा भीड़ होती है तो काउंटर खोल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें