फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर घायल बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। पुलिस ने गश्त के दौरान बेलडा जुनरदार-पांडोली मार्ग पर मुठभेड़ में टांग में गोली लगने पर बदमाश उस्मान निवासी पांडोली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान बेलडा जुनरदार की ओर से दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया जिस पर वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने फिर से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उस्मान घायल होकर गिर पड़ा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ नागल थाने सहित जनपद के अन्य थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


अनुज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें