फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, पैर में लगी गोली

Tue, 24 Mar 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने मुठभेड़ में बलवा के मुकदमे में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। फायरिंग करते समय बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 14 मुकदमों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

सीओ प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात कोतवाली मंडी पुलिस शकलापुरी रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की और कच्चे रास्ते से भागते समय गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर दोबारा जानलेवा फायरिंग की।
इस दौरान गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान सागर निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागे आरोपी की तलाश में कांबिंग अभियान जारी है। मौके से एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी सागर के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कोतवाली मंडी में दर्ज एक बलवा के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें