युवक के फांसी पर लटकने के मामले में जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में लगे झूले पर टिकट बांटने वाले एक युवक का शव सांपला मार्ग स्थित आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है।
बुधवार की सुबह सांपला के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक आम के बाग में पेड़ पर किसी व्यक्ति का शव लटका हुआ है। जानकारी पर वहा ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को नीचे उतरवाते हुए लोगों से उसकी शिनाख्त कराई तो पता चला कि उसका नाम राजू है जो देवपुरा हरिद्वार का रहने वाला है। कोतवाली के एसएसआई पंकज धामा ने बताया कि उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है।
धामा के मुताबिक झूले पर कार्य करने वाले अन्य लोगों से पूछताछ में यह भी पता चला कि राजू पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था।