फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा, मैं डर गया था कि आप मुझे मारोगे

Fri, 24 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छात्र द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में निखिल की जेब से मिले पत्र ने आत्महत्या की गुत्थी को और उलझा दिया है।  इंग्लिश में लिखे गए नोट में उसने आई लव यू पापा, आई लव यू मम्मी, आई लव यू भैया और आई एम सारी पापा लिखा है।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी महिलाओं पर उसे ब्लैकमेल करने और 200-200 रूपए की मांग करने का आरोप तो लगाया है, परंतु वह किस बात को लेकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इसके बारें में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

छात्र ने पत्र में आत्महत्या जैसी किसी बात का जिक्र भी नहीं किया है। छात्र ने लिखा है कि मैं डर गया था कि आप मुझे मारोगे। पत्र के अनुसार किसी पूजा और बबली ने उसको फांसी लगाने के लिए उकसाया, कि तू फांसी लगा, नहीं तो हम तुझे फंसा देंगे।
विज्ञापन


इंग्लिश में लिखे सुसाइड नोट में इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन भी पूर्व में इस तरह की किसी जानकारी के होने से इंकार कर रहे है। पुलिस छात्र की राइटिंग का भी सुसाइड नोट में लिखी गई राइटिंग से मिलान कराने का प्रयास कर रही है।

मृतक के चाचा ने बताया कि निखिल ने परिजनों की गैर मौजूदगी में एक पड़ोसी महिला से 200 रुपये उधार लिए थे। वह इन रुपयों को आरोपी महिलाओं को देने के लिए गया था।

सुसाइड नोट से ऐसा अनुमान है, कि आरोपी महिलाएं उसका कोई राजफाश करने की धमकी देकर उससे 200 के बजाय 400 रुपये की मांग कर रही थी। इससे वह तनाव में आ गया था।
विज्ञापन


400 रुपये का इंतजाम ना कर पाने और परिजनों के समक्ष राज फाश होने के डर से तनाव में आकर निखिल ने कमरे में पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें