फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के अपहरण की कोशिश

Wed, 13 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हजार रुपये के विवाद में जीप सवार तीन लोगों ने एक मजदूर को अगवा करने का प्रयास किया। अगवा कर ले जाते वक्त जीप ने दो छात्राओं को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर जीप को रोक लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जीप सवार दो लोगों को धर दबोचा जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। ग्राम शेखपुरा कदीम निवासी राशिद पांच दिन पूर्व गागलहेड़ी में मकान में किराये पर रहने आया था। वह भगवानपुर स्थित अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है।

जिस पिकअप जीप में वह सामान लाया था उसे ढाई हजार रुपये में तय किया गया था जिसके एक हजार रुपये किराये के बाकी थे। मंगलवार की दोपहर इसी गाड़ी वाले ने राशिद को फोन करके बुलवाया और रुपये मांगे।
विज्ञापन


आरोप है कि राशिद द्वारा पांच सौ रुपये ही होने की बात कही जिस पर जीप सवार तीन लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया आैर अगवा करके मारपीट करते हुए देवबंद रोड की तरफ ले जाने लगे। इसी दौरान राशिद ने शोर मचाते हुए गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

इसी दौरान भगवानपुर चौक पर स्थित एएसएन पब्लिक स्कूल के बच्चों की छुट्टी हो गई। सड़क पर अचानक ज्यादा भीड़ होने से चालक गाड़ी को भगा नहीं सका और हड़बड़ाहट में गांव हरियाबांस निवासी छात्रा शालू और सलोनी को टक्कर लग गई। इस पर ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया और पुलिस को सूचना कर दी।

पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा और पिकअप जीप संख्या यूपी 11 एपी 0634 को कब्जे में ले लिया। इस दौरान एक अपहरणकर्ता फरार हो गया।

एसओ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि राशिद की पत्नी निशा की तहरीर पर जावेद पुत्र अहसान निवासी घोघरेकी थाना देहात कोतवाली, सलीम पुत्र खुर्शीद निवासी फुलास थाना देवबंद और फरार हुए भूरा निवासी मानकी देवबंद के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें