फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या पर आक्रोशित महिलाओं ने घेरी कोतवाली

Tue, 17 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने में पुलिस ने उलझती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में छात्र सागर सैनी की हत्या के तीन दिन बाद भी हत्यारों का सुराग ना लगने से गुस्साए परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने रोष जताते हुए जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। एएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। 
विज्ञापन


बीकॉम के छात्र सागर सैनी की हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं। पुलिस अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की नाकामी से गुस्साए परिजनों और मोहल्लेवासियों ने सोमवार को कोतवाली का घेराव कर लिया।

उन्होंने घटना के जल्द खुलासे की मांग करते हुए जमकर हंगामा  किया। उनका कहना था कि मामले को लेकर पुलिस का रवैया लापरवाही पूर्ण है। कोतवाली में हंगामे की सूचना पर पहुंचे एएसपी सुरेंद्र कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही हत्यारों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इसके बाद भीड़ शांत हुई। प्रदर्शनकारियों में मृतक छात्र की माता सुनीता देवी, पिता संजीव सैनी, सुशीला सैनी, सुमन, सुनीता, यशोदा, कृष्णा, लक्की, डा. वीर सिंह भावुक, अजय मित्तल, प्रेमचंद सैनी, नरेश सैनी, इसम सिंह सैनी, भाई अमन सैनी, सतप्रकाश सैनी, सुरेश सैनी, सतीश सैनी, अक्षय सैनी शामिल रहे।

सोमवार को पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न मार्गों और मोहल्लों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। एसएसआई सुशील सैनी ने बताया कि अनेक कैमरों की फुटेज की जांच की गई है।

एएसपी सुरेंद्र कुमार ने मौजूद लोगों को नाम गुप्त रखने का आश्वासन देते हुए हत्यारों के बारे में सुराग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी हत्यारों के बारें में कोई जानकारी मिले तो वह पुलिस को बेहिचक बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें