फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, दो दबोचे

Tue, 07 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए खैर तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को पीछा करने के बाद पकड़ लिया। इस दौरान ट्रक छोड़कर भाग रहे दो तस्कर भी टीम के हाथ लग गए, जबकि उनके पांच साथी भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


सामाजिक वानिकी के एसडीओ अखिलेश मिश्रा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सोमवार की रात गश्त पर थे। बेहट के पास उन्होंने शिवालिक जंगल की तरफ से आए एक ट्रक के चालक को संदेह होने पर रुकने का इशारा किया तो उसने ट्रक दौड़ा लिया।

उन्होंने उसका पीछा किया और वनकर्मियों को पीछा करते देख तस्कर ट्रक को रोककर कूदकर भागने लगे। टीम ने दो तस्करों ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके पांच साथी भाग निकले। एसडीओ ने बताया कि ट्रक में करीब 2.50 लाख रुपये की कीमत की खैर की लकड़ी भरी थी।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्कर दिलशाद पुत्र सईद निवासी गांव बदर खां थाना छपरौली और वकील पुत्र शरीफ निवासी गांव बदर खां थाना बड़ौत जनपद बागपत समेत उनके फरार साथियों कुर्बान पुत्र बंदा, अशरफ पुत्र हमीद निवासी गांव खुवाशपुर, हसनद्दीन उर्फ काला पुत्र बरखू निवासी गांव हिंदूवाला थाना मिर्जापुर और रियासत पुत्र साधू, मोमिन पुत्र हाजिम निवासी गांव डाडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें