सहारनपुर के देवबंद में मजनूवाला मार्ग स्थित यूको बैंक में सोमवार की दोपहर यूको बैंक को लूटने की कोशिश की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए।
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। फायरिंग होते ही सहमे बैंक अधिकारियों ने आनन-फानन में बैंक के गेट बंद करा दिए। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों की एक बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे मजनूवाला मार्ग स्थित यूको बैंक को बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग।
कुछ देर बाद ही पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनके तीन साथी मौका पाकर फरार हो गए। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा के मुताबिक गिरफ्त में आए बदमाश मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी राशिद और इनायत है। जबकि पूछताछ में उन्होंने अपने फरार साथियों के नाम भी बताए हैं।
कोतवाली पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। कोतवाल ने बताया कि बदमाश बैंक, नहीं बल्कि मोहल्ला लहसवाड़ा में किसी व्यक्ति के घर में लूट करने के इरादे से आए थे।
पिछले कई दिनों से पुलिस इन पर नजर रखे हुई थी। उन्होंने किन किन स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया है और उनके साथियों के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।