फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरों का खुलासा करते एसपी सिटी और सीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी और ट्रक के चालक एवं क्लीनर के साथ लूट को अंजाम देने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों पर हत्या एवं लूट के अनेकों मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से तमंचा, चाकू, मोबाइल एवं फाइनेंस कंपनी कर्मी का टेबलेट बरामद किया है। 
विज्ञापन


शनिवार की रात लगभग 11.30 बजे जनकपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि जनता रोड स्थित श्रीजी मॉल के पास कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लूट की योजना बनाते हुए मौके से दो युवकों को धर दबोचा। जबकि उनका तीसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। 

नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम राहुल निवासी मुल्ला नगराजपुर एवं जाकिर निवासी सलेमपुर भूकडी बताया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, चाकू तथा मोबाइल बरामद किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक बैग भी मिला, जिसमें से लूटा गया टेबलेट एवं 1000 रुपये बरामद किए। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अपने एक अन्य साथी की मदद से थाना जनकपुरी क्षेत्र के कामधेनु कांप्लैक्स पर खडे ट्रक ड्राइवरों से 27 दिसंबर को सुबह चार बजे लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों से बरामद किया गया मोबाइल फोन उसी लूट का हैं।  आरोपियों ने कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बिजोपुरा जंगल में     फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 3 जनवरी को 38000 रुपये एवं एक टैबलेट लूटा था। 

एसपी सिटी ने बताया कि लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के गैंग का लीडर राहुल है। फिलहाल इनके गैंग में पांच और लोग शामिल हैं। इनका टारगेट सड़क किनारे खड़े ट्रक रहते थे। उनसे मोबाइल और पैसे लूट लेते थे। अधिक रकम न होने के कारण ट्रक चालक एवं क्लीनर अधिकांश मामलों में पुलिस को सूचना ही नहीं देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें