फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर हमलावर हुए आरोपी 

Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
छेड़खानी की शिकार किशोरी की मां शनिवार को आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो आरोपी के परिवार वाले पीड़िता की मां पर ही भड़क गए। पीड़िता की मां ने 100 नंबर पर शिकायत की और गांव की अन्य महिलाओं को साथ लेकर पिपराइच थाने पहुंच गईं। लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई होती न देख महिलाएं भड़क गईं और थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे थाने के इंचार्ज दरोगा राम प्रसाद ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन


पिपराइच थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला गंगासागर तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं। उनकी 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। 11 जनवरी को पड़ोस का एक युवक देर रात घर में घुस आया और किशोरी से छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो साथ में सो रही गांव की युवती  जग गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जग गए। इस बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। अगले दिन किसान यूनियन के सदस्यों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

शनिवार को पीड़िता की मां घर लौटी तो किशोरी ने सारी बात बताई। वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गईं, तो आरोपी के घर वाले भड़क गए। इससे नाराज होकर महिला ने 100 पर सूचना दी और भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कोमल तथा शीला देवी को सारी बात बताई। इसके बाद गांव की महिलाओं के साथ थाने पहुंच गई। वहां भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सब ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद तब दरोगा ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें