फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब्ध छात्रा ने काॅलेज में जहर खाया

Wed, 29 Mar 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहनों में हुए झगड़े को लेकर मां का डांटना एक बेटी को इतना नागवार गुजरा कि उसने कॉलेज में जाकर जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती नगर के ही एक कालेज में बीए की छात्रा थी। उसका मंगलवार को घर पर अपनी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर मां ने उसे डांट दिया था। बताया जाता है कि मां की डांट से युवती इतनी आहत हुई कि उसने  घर में रखा जहर उठा लिया और कॉलेज में जाकर उसे खा लिया।

इस दौरान कालेज में मौजूद गांव की एक अन्य लड़की ने जब उसे जमीन पर बेसुध पड़े देखा तो उसने तुरंत उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवती को मुजफ्फरनगर लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें