फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला काटकर युवक की हत्या

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सरसीना के जंगल में सोमवार शाम एक युवक की गर्दन कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर बाद आसपास के गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। काफी मशक्कत के बाद बाइक के आधार पर मृतक की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नागल थाना क्षेत्र के गांव सरसीना निवासी सुनील त्यागी के खेत के पास सोमवार की दुपहर से एक टीवीएस स्टार बिना नंबर की बाइक लोगों ने देखी। काफी देर तक भी जब बाइक वहीं खड़ी रही तो किसी ने खेत मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद किसान खेत पर गया और उसने ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह को मामले की जानकारी दी। प्रधान ने शाम साढे़ चार बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास बाइक के मालिक की तलाश की तो गन्ने के खेत में अंदर एक युवक की गर्दन कटी लाश पड़ी मिली। मृतक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। शुरू में तो युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके से मिर्ली  बाइक के आधार पर देवबंद बाइक एजेंसी पर संपर्क कर उसे इंजन और चैसिस नंबर बताया जहां से युवक की शिनाख्त हो सकी। मृतक की शिनाख्त दीपक पुत्र राजबीर निवासी गांव चंदेना कोली थाना देवबंद के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक बड़ी दीपावली की दुपहर दो बजे घर से तल्हेड़ी बस स्टेंड जाने की बात कह कर निकला था जिसके बाद उसे वह लापता चल रहा था। दो दिन पूर्व ही युवक ने नई बाइक खरीदी थी। घटना स्थल के पास मिली बाइक उसी की थी। थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर उसे पीएम पर भेजा गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आते ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें