फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
सहारनपुर में एक माह पूर्व ढमोला नदी के किनारे हुई दो लोगों से बाइक एवं मोबाइल लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई बाइकें और मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र में 14 मार्च की रात लगभग नौ बजे ढमोला नदी के किनारे बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर मो. इरशाद निवासी ग्राम हरोड़ा एवं मो. फरीद उर्फ सोनू निवासी शेखपुरा कदीम से मोबाइल फोन एवं बाइकें लूट ली थी।

एसएसपी लव कुमार के निर्देश पर क्राइम ब्रांच एवं देहात कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की और बुधवार को शेखपुरा कदीम पुलिस ने ढमोला नदी के पुल के पास से लूट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


 गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने अपना नाम इंतजार निवासी मोहल्ला बड़ी तरफ शेखपुरा कदीम, पुनीत निवासी हसनपुर तथा शाहनवाज निवासी जाफरपुर थाना थानाभवन जनपद शामली बताया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी रिवाल्वर, कारतूस, दो चाकू एवं लूटे गए 2 मोबाइल फोन, तीन बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 4 अप्रैल को सदर बाजार कोतवाली के एचडीएफसी बैंक के सामने से समय 11.30 बजे  विजीत कुमार निवासी दयाल कालोनी हकीकत नगर की भी बाइक चोरी की थी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंतजार पहले भी चोरी के मामले में उत्तराखंड से जेल जा चुका है। अन्य की कुुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें