फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है चरस तस्कर, गोली लगने से हुआ है घायल

Tue, 11 Jun 2019 12:17 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ चरस तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के ग्राम उनाली के जंगल में कुतुबशेर पुलिस की चरस तस्करी के तीन आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम चरस, एक मोटरसाइकिल, तमंचा, नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


रविवार रात लगभग साढ़े 11 बजे ग्राम उनाली में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिस पर आरोपी ग्राम उनाली के जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और आरोपी मोटरसाइकिल समेत गिर पड़ा। उसके गिरते ही पुलिस ने उसको दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के पास से 500 ग्राम चरस, एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, तीन मोबाइल फोन, 2200 रुपये की नगद बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ स्थित शकूर नगर निवासी जहांगीर है। जहांगीर पर थाना चिलकाना, कुतुबशेर समेत कई थाने में लूट, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट समेत 14 मामले दर्ज हैं।

आर्मी लिखी मोटरसाइकिल हुई बरामद 
पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी के पास से मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मोटरसाइकिल पर आर्मी लिखा हुआ है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मोटरसाइकिल किसकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें