फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पीएनबी में लगाई सेंध, बायोमैट्रिक मशीन भी चोरी

Mon, 01 Jan 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पीएनबी बैंक में लगी सेंध। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के साढौली कदीम में पंजाब नेशनल बैंक शाखा की दीवार में सेंध लगाकर बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। कैश रूम की चाबी तलाशने के लिए सामान तितर-बितर कर दिया। काउंटर तक पलट दिए। इसी बीच गश्ती  पुलिस की आहट सुनाई पड़ी, तो बदमाश बायोमैट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस लेकर भाग गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वारदात का पता चलने पर पुलिस, फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल की। गन्देवड़ा-चिलकाना रोड पर शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर परिसर में स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में रविवार की रात बदमाशों ने खिड़की के पास से दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए।

बदमाशों ने कैश रूम की चाबी खंगालने के लिए मेजों के काउंटरों तक का सामान पलट दिया। खजांची कक्ष में प्रवेश करने के लिए उस पर लगी जाली तोड़ कर प्रवेश किया। इसी दौरान बाहर पुलिस गश्त की आहट सुन कर बदमाश भाग गए। बदमाश कैश तो नहीं ले जा सके, लेकिन बायोमैट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस ले गए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 9:45 बजे सफाई कर्मी बाला देवी ने शाखा का दरवाजा खोला तो वारदात का पता चला। परिसर की बराबर की दीवार टूटी पड़ी थी और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ। उसने तत्काल पास ही स्थापित चौकी पुलिस को सूचना दी।

चौकी प्रभारी दीपक चौधरी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। करीब 10.30 बजे थानाध्यक्ष चिलकाना मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड की टीम प्रभारी मनोज कुमार, रामखिलाड़ी व संजय कुमार सहित मौके पर पहुंचे। 

शाखा प्रबंधक गिरीश चौधरी ने बताया कि चोरों ने एक बायोमैट्रिक मशीन व सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस चोरी की है, जिसकी तहरीर दे दी गई है। पंजाब नैशनल बैंक के जिला सुरक्षा अधिकारी दिवेश कुमार ने बताया कि पुलिस एवं विभागीय जांच की जा रही है। सीसीटीवी रिकार्ड से जल्द ही चोरी का खुलासा हो जाएगा। उधर, चौकी प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि चोरी की तहरीर दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें