फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सुसाइड नहीं, हत्या थी

Tue, 29 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में 25 नवंबर को प्रकाश लोक कॉलोनी के एक मकान में फंदे पर लटके मिले किशन ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि रुपये के लेनदेन मेें उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दो आरोपियों को पेश करते हुए घटना का खुलासा किया है।  कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की प्रकाश लोक कॉलोनी में संतोष पुत्र उमेश शाह के मकान में 22 वर्षीय किशन पुत्र घनश्याम निवासी शारदा नगर का शव फंदे से लटका मिला था।

परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। संतोष ने पुलिस को किशन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही थी, मगर किशन के परिजन हत्या होने की बात कह रहे थे। किशन के परिजनों ने कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


 एसएसपी मनोज तिवारी ने एसपी सिटी संजय सिंह के निर्देशन में सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर के नेतृत्व में सदर पुलिस को घटना की जांच में लगाया था।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर संतोष पुत्र उमेश शाह निवासी प्रकाश लोक कॉलोनी और प्रिंस पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी प्रतीक विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर ने बताया कि किशन की हत्या संतोष और प्रिंस ने की थी। 

बताया कि संतोष के किशन पर दस हजार रुपये उधार थे, जिन्हें वह लौटा नहीं रहा था। इसी बात को लेकर संतोष ने अपने साथी के साथ मिलकर किशन को घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें