फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाेल के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग

Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम रूपड़ी में खेत की डोल को लेकर कई दिन से दो पक्षों में चल रहे विवाद ने शनिवार को संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में लाठी, डंडे चले, फायरिंग हुई, जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाना का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा किया। उसके बाद लोग एसएसपी आवास पर शिकायत करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर के गाम रूपड़ी में खेत की नाली से पानी निकालने को लेकर गुर्जर एवं दलित वर्ग में 18 दिसंबर को विवाद हो गया था। दोनों ओर से मारपीट होने के बाद उस समय समझौता करा दिया गया। लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर मामला दर्ज करा दिया था।

शनिवार की शाम को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए और जमकर लाठी, डंडे चले और फायरिंग हुई। फायरिंग में कई लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई और कुछ लोगों को हिरासत में ले कर थाना पर ले आई।
विज्ञापन


इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में थाना कुतुबशेर पहुंच गए और थाना को घेर करी हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस पर दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। लगभग एक घंटे तक थाना को घेरे रखा। लोग दूसरे पक्ष के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। 

थाना में संतोषजनक कार्रवाई न होते देख लोग पैदल ही एसएसपी आवास पर पहुंच गए और पुलिस पर लापरवाही एवं एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। इस संबंध में थाना कुतुबशेर प्रभारी जितेंद्र कालड़ा का कहना है कि दो दिन पहले उन्होंने ही आकर इस मामले को दर्ज कराया है। लेकिन एक पक्ष के लोग जबरन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें