फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का हत्यारा कोई पहचान वाला ही

Tue, 17 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्या की जानकारी लेते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में दरिंदे ने दस मिनट में ही मासूम को हवस का शिकार बना डाला। स्कूल से घर आने में मात्र दस मिनट का समय ही लगता है।
विज्ञापन


दोपहर में सुनसान इलाका देख दरिंदे ने सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर मासूम के साथ मनमानी कर पहचानने के डर से उसकी हत्या भी कर डाली। 
कक्षा दो की मासूम छात्रा की हत्या ने लोगों को दहला दिया है।

दरिंदे ने इतनी बेरहमी से मासूम की हत्या की कि देखने वालों का खून खौल उठा। दरिंदे ने मात्र दस मिनट के सुनसान रास्ते में ही अपनी दरिंदगी को अंजाम दे डाला। स्कूल से घर की दूरी मात्र 300 मीटर की बताई जा रही है।

हालांकि घर तक का कुछ सुनसान रास्ता भी है। लेकिन यह सुनसान रास्ता चंद कदमों का ही है। घर आबादी से कुछ हटकर है। इसलिए दोपहर लगभग दो बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद अकेली ही रोजाना की तरह अपने घर आ रही थी। इसी दौरान किसी ने उसे रास्ते से उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि मासूम बिटिया की हत्या में किसी जानने वाले का भी हाथ हो सकता है।  छात्रा का अनजान व्यक्ति के साथ जाना मुश्किल है। हो सकता है कि कोई जानने वाला अथवा गांव का ही कोई व्यक्ति मासूम को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया हो और सुनसान स्थान में ले जाकर उसे मार डाला हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें