फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को निपटाने का बना लिया था मन

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लोगों से जानकारी लेते सांसद राघव लखनपाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सुबह करीब सात बजे थाना कुतुबशेर पुलिस को गोवंश से लदे ट्रक की सूचना मिली थी। जब नकुड़ तिराहे पर पुलिस ने ट्रक को रोकना चाहा तो तस्करों ने बैरियर तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद डायल 100 गाड़ी ट्रक के पीछे लगा दी गई। तस्करों ने अंबाला रोड स्थित रेलवे ब्रिज के ऊपर से ट्रक दाईं ओर घुमाकर मानकमऊ की ओर दौड़ा लिया। मानकमऊ चौकी पर सामने आए टेंपो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक हरौड़ा निवासी मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तस्कर ट्रक को चलता छोड़ कूदकर भाग निकले। कुछ ही दूर जाकर ट्रक सड़क किनारे बनी खाई में जा पलटा।
विज्ञापन


ट्रक पलटने से तीन गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों गोवंश को दफनवा दिया, जबकि शेष 11 गोवंश को गौशाला भिजवाया गया। पुलिस ने मुन्ना के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

इसके अलावा अपनी ओर से एक मुकदमा पुलिसकर्मियों को जान से मारने का प्रयास का और दूसरा मुकदमा गोवंश की तस्करी का दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ सुराग भी लगा है। जल्द ही तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें