फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की कंपनी के खिलाफ तीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के दोघट में करोड़ों रुपये की चपत लगा चुकी नोएडा की कंपनी के खिलाफ महिला समेत तीन लोगों ने ठगी की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मोटी कमाई का लालच देकर नोएडा की एक कंपनी ने दोघट थाना क्षेत्र के कई लोगों को अपने जाल में फंसा लिया था, और उन्हें सोशल साइट पर लिंक लाइक करने के रुपये देने की बात कही थी। दाहा निवासी योगेंद्र राणा पुत्र करण सिंह राणा ने इस कंपनी में सात जनवरी 2017 को 57500 रुपये जमा करा दिए थे, लेकिन कंपनी ने उसे 2115 रुपये ही लौटाए हैं। इसके बाद कंपनी पैसे लेकर भाग गई। जब वह कंपनी के पते पर नोएडा गया तो वहां कोई आफिस नहीं मिला। इसी तरह पूनम पत्नी ब्रजराज निवासी बेगमाबाद गड़ी ने 1.15 लाख रुपये कंपनी के बैंक खाते में जमा कराए थे, लेकिन उसे भी पैसे वापस नहीं मिले। अंकित राणा पुत्र विनोद राणा निवासी दाहा ने भी 34500 रुपये जमा करा थे। उन्हें भी रुपये वापस नहीं मिले। इन सभी ने कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
  दंप‌‌ति से लूट का प्रयास
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के सिरौली पूर्वी यमुना नहर के पास दंपति से बाइक सवार दो बदमाश लूटपाट करने लगे। तभी सामने से बाइक आ गए। उसको देख बदमाश फरार हो गए। घटना की पुलिस से शिकायत की।  लोनी के खड़खड़ी निवासी राहुल अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार शाम करीब छह बजे सिरौली से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वे पूर्वी यमुना नहर के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनसे रोक कर लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से एक कार आ गई। उसको देख बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में घुसा युवक, चोरी का आरोप 
बागपत। गौरीपुर मोड़ के पास स्थित एक बस्ती के मकान में सोनीपत का एक युवक शनिवार रात मकान में घुस गया। परिजनों ने शोर मचा दिया। लोगों ने उसको पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने कहा आरोपी भैंस चोरी करने के इरादे से आया था। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें