फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के विवाद में हुई मोनू की हत्या

Fri, 17 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सहारनपुर की रेलवे कॉलोनी में बुधवार की रात मिले युवक के शव की शिनाख्त नवीन नगर निवासी मोनू पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। शिनाख्त होते ही हत्या की वजह भी पता चल गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी। बुधवार की रात सेंट मैरी एकेडमी क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में करीब 35 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, मगर नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को समाचार पत्रों में खबर के साथ मृतक की फोटो प्रकाशित होने पर परिजनों ने शव की शनाख्त की। पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शव की पहचान मोनू पुत्र राजवीर सिंह निवासी नवीन नगर के रूप में हुई। मृतक के पिता राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि मोनू पेंट का काम करता था, जिसका हिसाब को लेकर अपने ठेकेदार के साथ विवाद था। उन्होंने ठेकेदार पर हत्या करने का शक जताया है।

राजवीर सिंह की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में हसनपुर निवासी ठेकेदार देशराज को नामजद किया गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि  पिता की ओर से ठेकेदार देशराज के खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें