फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबकर दो छात्रों की मौत

Sat, 30 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
विज्ञापन
सरसावा में यमुना में डूबने के बाद दोनों छात्रों की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यमुना में हरियाणा की ओर से सरसावा की ओर तैर रहे तीन छात्र शुक्रवार को डूब गए। जिनमें से एक छात्र को वहीं मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बचा लिया। जबकि काफी मशक्कत के बाद दो के शव देर शाम तक मिल सके। खबर मिलने पर छात्रों के परिजन और अन्य लोग वहां पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
विज्ञापन


यमुना नगर के खालसा कॉलेज में स्नातक के छात्र हरीश, अंकित कुमार, विनय शर्मा, कुलदीप कांबोज, आजाद कुमार, शिवम और विपुल शुक्रवार को दोपहर यमुना तट पर पहुंचे। छात्रों ने हरियाणा की ओर अपनी बाइक खड़ी कर तैरना शुरू किया और सरसावा की ओर तैरते हुए आ गए।

इस दौरान शिवम पुत्र धर्मेंद्र निवासी मुसैल, बेहट, विपुल पुत्र सुधीर निवासी सेक्टर चार यमुनानगर और आजाद कुमार पुत्र देशपाल निवासी नाहर माजरा नकुड़ गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे।
विज्ञापन


पास ही मछली पकड़ रहे मछुआरों ने जैसे ही तीनों छात्रों को डूबते देखा तो उन्होंने अपनी नाव उधर बढ़ा ली। वहां से आजाद कुमार को मछुआरों ने पानी से बाहर निकाल लिया। जबकि शिवम और विपुल को वे डूबने से नहीं बचा पाए। 

आजाद के पेट में भरे पानी को मछुआरों ने निकाला। इसके बाद पानी में मौजूद अन्य छात्र बाहर निकल आए और परिजनों को इसकी सूचना दी। खबर मिलने पर सरसावा पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई।

मगर, काफी तलाश के बाद देर शाम दोनों डूबे छात्रों के शव ढूंढ लिए गए थे। उधर, तट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। सरसावा थाना प्रभारी ने बताया कि शाम को दूसरे शाम को दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें