फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान दंपति ने बेटी संग की आत्महत्या 

Mon, 05 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
रतन और प्रकाशो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)।  बैंक और साहूकार के लाखों रुपये के कर्ज में डूबे वृद्ध किसान ने पत्नी और बेटी के साथ कीटनाशक का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को सूचना दिए बिना तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष से किसान के बेटों ने पिता पर कर्ज होने की बात कही।  
विज्ञापन


गांव अहाड़ी निवासी किसान रतन (70) अपनी पत्नी 67 वर्षीय प्रकाशो, 26 वर्षीय बेटी जमुना और छोटे बेटे नीटू के साथ रहते थे। जबकि उनका बेड़ा बेटा शादी के बाद अलग रहता है। बताया गया है कि शनिवार की रात में करीब सात बजे रतन ने पत्नी और बेटी के साथ कमरे की कुंडी लगाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद तीनों को उल्टी होनी शुरू हो गई। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए। 

रतन ने बेटे नीटू को बताया उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। इस पर नीटू तीनों को लेकर चिकित्सक के पास जाने लगा, मगर तीनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ बृजेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। नीटू ने बताया उनके पिता पर बैंक और साहूकार का करीब पांच लाख रुपये कर्ज था। एक साहूकार का कर्ज कुछ दिन पहले ही चार बीघा जमीन बेचकर उतारा था। कर्ज के कारण जमुना की शादी भी नहीं कर पा रहे थे। इसको लेकर वह काफी परेशान थे। 
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने भी रतन पर कर्ज में होने की बात कही है। सीओ बृजेश कुमार सिंह ने कहा घटना की जांच की जा रही है। उधर, एसडीएम सदर रामविलास यादव ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें