फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी में घुुसा टेंपो, मासूम की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
झोपड़ पट्टी में टेंपो घुसने से बच्ची की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिन निकलने से पहले ही एक घर से मासूम की किलकारियां छिन गयी। नशे में धुत चालक ने टेंपो झुग्गी में घुसा दिया। इससे वहां सो रही दो साल की बच्ची की कुचलने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत तीन महिलाएं घायल हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और चालक को पकड़ कोतवाली सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के खलासी लाइन में बंद फाटक के बराबर में परिवार के साथ झुग्गी में रहने वाला विजय मजदूरी के लिए पंजाब गया हुआ था। घर में पत्नी मौसम, दो साल की बेटी खुशी के  अलावा परिवार की ही कुछ महिलाएं रह रही है।

शनिवार की सुबह इस घर पर काल बनकर टूटी। सवेरे करीब साढ़े चार बजे जब महिलाएं और छोटी बच्ची झुग्गी में सो रहे थे तभी शादी का काम निपटाकर लौट रहे टेंपो चालक ने अनियंत्रित होने पर टेंपो विजय की झुग्गी में घुसा दिया। झुग्गी टूटने के साथ ही भीतर सो रही  विजय की दो वर्षीय बेटी खुशी, उसकी मां मौसम समेत 70 वर्षीय रसभरी पत्नी शिव कुमार तथा 22 वर्षीय तेरसा पत्नी विकास टेंपो की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में वृद्धा की एक टांग टूटी गई। अचानक हुए इस हादसे से मची चीत्कार पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चालक नशे में धुत था, इसी कारण यह हादसा हुआ। उसे पकड़ कर कोतवाली सदर बाजार पुलिस को सौंपा दयिा गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पाकर विजय भी पंजाब से लौट आया था। इंस्पेक्टर एसके दुबे ने बताया कि टेंपो चालक को हिरासत में ले  लिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें