फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवालहेड़ी में तांत्रिक की हत्या

Thu, 25 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हापुर गांव के एक वृद्ध तांत्रिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। तांत्रिक का शव दिवालहेड़ी के जंगल में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में तांत्रिक की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


साल्हापुर निवासी धर्मपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पिता कुंदन (90) तांत्रिक था। मंगलवार की शाम बास्तम निवासी दो युवक बाइक पर उसके घर पहुंचे और लड़की का झाड़ फूंक कराने के लिए पिता कुंदन को साथ ले गए।

बुधवार सुबह तक जब पिता घर नहीं पहुंचे, तो परिजन उसकी तलाश में निकलने ही वाले थे कि उन्हें पता चला कि दिवालहेड़ी के जंगल में डा. धूम सिंह के खेत में पिता का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


वहां जाकर देखा तो पता चला कि पिता की किसी तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।

खते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान जानकारी मिलने पर कोतवाल विजय प्रकाश मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत परिजनों से पूछताछ की।

लोगों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर स्थित जगह में तांत्रिक क्रिया की जाती है। पुलिस आशंका जता रही है कि हो सकता है कुंदन की हत्या तंत्रमंत्र के चक्कर में की गई हो।

बता दें कि घटनास्थल से पुलिस को एक रस्सी, कंघी, टूटा हुआ रेजर व खाली माचिस की डिब्बी आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने उक्त सामान को कब्जे में लेते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। सीओ सुरेशपाल सिंह ने बताया कि घटना के प्रत्येक पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें