फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी का पर्दाफाश

Thu, 25 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हनुमानगढ़ी रोड पर मोबाइल की दुकान में छह दिन पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया है। टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस आफिस में पत्रकार वार्ता में एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि नगर के हनुमानगढ़ी स्थित आकाश टेलीकाम की दुकान से चोरों ने छह दिन पहले छत के रास्ते घुसकर मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिया था। मामले में दुकानदार पवन के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

चोरों की तलाश में जुटे इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी एक युवक झोले में कुछ सामान लेते जाते दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें विभिन्न कंपनियों के 50 मोबाइल मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम इंद्रेश भारती निवासी लखिमा थरुआ बताया। कहा कि छह दिन पहले वह आकाश टेलीकाम की छत तोड़कर अंदर घुसा था और मोबाइल चुराया। उसके निशानदेही पर लैपटॉप भी बरामद किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार इंद्रेश ने बताया कि वह घटना के तीन दिन पहले दुकान पर मोबाइल में रिचार्ज कराने के लिए आया था। महंगे मोबाइल देखकर उसने चोरी की साजिश रची। वह महंगे मोबाइल नहीं खरीद सकता था। इसलिए वह अकेले ही घटना को अंजाम दिया। आठवीं तक पढ़ा इंद्रेश तीन दिन तक रेकी किया और अकेले ही छत को तोड़कर घुस गया। अभी वह एक मोबाइल ही दो हजार में बेच पाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें