फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर छापा, सैंपल लिए

Tue, 27 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सैंपल लेती खाद्य टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्यौहारों के मद्देनजर मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने मिठाई की एक दुकान से खराब पड़ा मावा पकड़ा। जबकि एक दुकान पर मिलावटी पनीर होने की आशंका जताते हुए सैंपल लिया। टीम ने तीन सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता को कायम रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरि शंकर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घंटाघर स्थित मिठाई एवं बैकर्स के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की।

टीम ने पहले जनता स्वीट्स एवं बैकर्स पर छापा मारा। टीम ने दुकान एवं वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकान मालिक सुदर्शन खुराना से लाइसेंस मांगा। लेकिन लाइसेंस उनके दिवंगत पिता के नाम मिला।
विज्ञापन


लाइसेंस मोडीफाई नहीं कराने पर विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। इसके अलावा टीम ने उनके यहां से सफेद रसगुल्ले का नमूना लिया।
इसके बाद पास ही स्थित राजदूत स्वीट्स पर छापा मार कार्रवाई की गई। इनके यहां टीम ने खाद्य पदार्थों की जांच की।

जिसमें पनीर पानी में रखा हुआ पाया गया। सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पनीर प्रथम दृष्टया मिलावट की संभावना लग रही थी। इसलिए टीम ने पनीर का सैंपल ले लिया।

दुकान मालिक रोहित मलिक ने उन्हें बताया कि पनीर उनके यहां का नहीं, उन्होंने बाहर से मंगाया है। लेकिन कहां से मंगवाया गया है, इस बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे पाए। इस बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है और उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसके अलावा रोहित मलिक ने छोटी दुकान का लाइसेंस लिया हुआ है, जबकि दुकान बड़ी है, इसके लिए उन्हें लाइसेंस लेना चाहिए था। इसके लिए भी उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।

टीम में सुनील कुमार शर्मा के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, राहुल शुक्ला, विशाल कुमार गुप्ता शामिल रहे।
बंदी के दिन दुकान खोली तो होगी कार्रवाई      
     
सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने बताया कि मंगलवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसलिए सभी दुकानदारों को साप्ताहिक बंदी के नियमों का पालन करते हुए प्रतिष्ठान बंद रखने चाहिए।
विज्ञापन


इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को चेकिंग कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें