फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, दो घायल

Tue, 27 Sep 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
expressway in india - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


पीतम नगर इलाहाबाद में रह रहे झारखंड निवासी विशाल तिवारी रविवार रात अपने साथी बबलू और बाबा दुबे के साथ फार्च्यूनर कार संख्या जीएच 05, पीएम 4704 से यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 97 के पास चालक को झपकी आने से कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई।

हादसे में कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए। दूसरे वाहन का चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची टोल चौकी पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार में फंसे घायलों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान विशाल तिवारी पुत्र कामख्या तिवारी की मौत हो गई। उनके साथी आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें