फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा लगाने पर लखनौती में बवाल

Fri, 30 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में घर की जमीन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूूर्ति लगाने के विवाद में बृहस्पतिवार को लखनौती गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें तीन महिलाओं समेत नौ लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


एक पक्ष के लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने बमुश्किल स्थिति को नियंत्रण में किया।

 बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे लखनौती गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर दलित समाज के दिनेश और अमित पक्ष के बीच जमकर संघर्ष हो गया। पहले तो दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई।
विज्ञापन


मगर, देखते ही देखते दोनों ओर से लोग पथराव और फायरिंग करने लगे। दिनेश का आरोप है कि अमित पक्ष के लोग तमंचों और धारदार हथियारों से लेस होकर उसके घर में घुस गए और मारपीट करने लगे।

पुलिस को दी तहरीर में दिनेश ने यह आरोप भी लगाया कि अमित पक्ष के लोग घर की जमीन में डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति लगाने को कह रहे थे। जिसके लिए उसने मना कर दिया था।

इसी रंजिश के चलते सुबह के समय कई लोग उसके घर में घुस गए तथा तोड़फोड़ करते हुए घर के सामान और आंगन में बने बिटौडे़ में आग लगा दी। जबकि दूसरे पक्ष के अमित ने दिनेश और उसके साथियों पर हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है।

संघर्ष में दोनों और से दिनेश, प्रकाश, पूनम, बलराम, जबकि अमित पक्ष के नरेसना, सुषमा, कपिल, बिट्टू और अंकित घायल हो गए। संघर्ष की जानकारी मिलते ही सीओ योगेंद्र पाल सिंह और कोतवाल आरएन सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

पुलिस ने दोनों और से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें