फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नगर अध्यक्ष समेत 302 पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
samajwadi party symbol bicycle - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में मीना राणा का टिकट कटने के विरोध में बिना अनुमति बुलाई गई बैठक पर पुलिस ने मीना के बेटे एवं सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा और सपा नगर अध्यक्ष तंजीम खान समेत 302 के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शनिवार को कार्तिकेय राणा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रशासन की बिना अनुमति मीना राणा का टिकट काटे जाने के विरोध में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एक स्थान पर समर्थकों की बैठक बुलाई थी।

पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो कोतवाल चमन सिंह चावड़ा वहां पहुंचे और आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए समर्थकों को वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन सपा नेताओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी थी। जिसके चलते पुलिस ने बैठक की वीडियोग्राफी भी कराई थी।
विज्ञापन

 
रविवार को खानकाह पुलिस चौकी इंचार्ज नासिर हुसैन ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कार्तिकेय राणा, सपा नगर अध्यक्ष तंजीम खान और 300 अज्ञात सपा समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

बता दें कि सपा ने देवबंद विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह राणा की पत्नी मीना राणा को टिकट दिया था, लेकिन बाद में सपा हाईकमान ने मीना का टिकट काटकर मौजूदा कांग्रेस विधायक माविया अली को प्रत्याशी बनाया है।

जिसका सपा का एक गुट पुरजोर तरीके से विरोध कर रहा है। वहीं, शनिवार को हुई बैठक में मीना राणा ने यह घोषणा भी कि थी कि वह पार्टी नहीं छोड़ेगी, और सपा प्रत्याशी के लिए प्रचार भी नहीं करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें