फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोपुर में छह घरों में डकैती

Tue, 23 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में 12 बदमाशों ने रविवार की देर रात्रि आधा दर्जन घरों में ग्रामीणों को गन प्वाइंट पर लेकर एक लाख की नगदी और पांच लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। सामान समेटने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधनमुक्त हुए पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

रविवार की रात एक बजे से तीन बजे तक 12 बदमाशों ने गांव माधोपुर में तांडव मचाते हुए छह घरों में डकैती डाली। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाते हुए बदमाशों ने आसानी से सभी घरों को एक एक कर खंगाला।
विज्ञापन


एक घर में डकैती के बाद वहां के सदस्यों को कमरे में बंद करके अगले घर को निशाना बनाया गया। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट भी की। करीब दो घंटे के तांडव के बाद शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए।

सुबह होने पर पीड़ितों ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और बाहर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। 

बदमाश गुलबहार पुत्र मुमतयाज के यहां से दो जोड़ी सोने की हसली, दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो नथ, एक सोने की अंगूठी, दो चांदी की चोटियां, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पैरों के कडे़ तथा दो हजार की नकदी, जुल्फकार पुत्र सादीन के यहां से 55 हजार की नगदी, दो नथ, एक सोने की हसली, एक जोड़ी

सोने के कानों के कुंडल, आधी किलो चांदी के जेवरात, अकरम पुत्र रियाज के यहां से बदमाश साढे़ दस हजार नकदी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, साजिद पुत्र यामीन के यहां से 25 हजार की नगदी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, सतीश सैनी पुत्र कर्म सिंह के यहां से

एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी बाली सोने की, एक नाक की नथ, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी बिछुए, दो हजार की नगदी समेत घर में रखा नया कपड़ा लूट ले गए। इसके अलावा गांव के आखिरी छोर पर रहने वाले इंतजार पुत्र समीर के यहां से 5 हजार की नगदी लूट ली। इंतजार को विरोध

करने पर मारपीट कर घायल भी कर दिया गया। एक ही रात में छह घरों में डकैती की वारदात के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। थानाध्यक्ष ने घटना का खुलासा करने का भरोसा देते हुए ग्रामीणों से रात में पहरा देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें