फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर दूध कारोबारी की हत्या

Tue, 17 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीतरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बदमाशों ने जामा मस्जिद के निकट दुकान पर दूध बेच रहे दूधिया को सोमवार को देर शाम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूधिये को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिस के आने से पहले ही परिजन उसे हायर सेंटर ले गये। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला अफगानान कला निवासी बादुल्ला खान का 35 वर्षीय बेटा आदिल खान जामा मस्जिद के नीचे दूध बेचने का काम करता है। आदिल अपनी दुकान पर शाम के समय बैठा था। तभी उसके उपर तमंचे से फायर झोंक दिया गया। गोली लगने से आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच गोली चलाने के बाद आरोपी भाग निकला। गोली युवक के पेट को चीरती हुई निकल गई।

आदिल खान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।  क्षेत्र में गोली चलने की आवाज सुनकर दहशत फैल गई और लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए। उसे लोग प्राथमिक केन्द्र में ले गए। वहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी  मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, परिजनों में कोहराम मच गया। प्राथमिक जांच में यह बात  सामने आई है कि दूध व्यवसायी की क्षेत्र में किसी से रंजिश थी। काफी दिनों का इनमें विवाद था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। एसओ तीतरो ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि आदिल का दूसरे किसी से विवाद था। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें