फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहेतर संबंधों में हुई थी सौरभ की हत्या

Fri, 19 May 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के  नकुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हापुर निवासी सौरभ की हत्या का  पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया है। सौरभ की हत्या विवाहेत्तर संबंधों के चलते की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी बीएसएफ के सैनिक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम साल्हापुर निपासी सौरभ पुत्र अनिल कुमार की 14 मई को नकुड़ क्षेत्र के सरसावा रोड स्थित गुप्ता रिसोर्ट के नजदीक गोली मार दी थी। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। एसएसपी सुभाष चंद दुबे ने इस घटना का खुलासा किया है।

एसएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग एक बजे नकुड़ में गंगोह रोड पर छापुर तिराहा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अंकुश, अंकित निवासी ग्राम शीशवाली तथा प्रवीण निवासी ग्राम खंडवा बताया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सौरभ का पास के ही गांव सिरसका की एक युवती से प्रेम संबंध कॉलेज के समय से चल रहा था। लगभग तीन वर्ष पूर्व युवती की शादी रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा गुर्जर निवासी सोहनवीर के साथ हो गई।

सोहनवीर बीएसएफ असम में तैनात है। सौरभ की भी शादी कुछ दिन पूर्व शामली के ग्राम बुच्चाखेड़ी की युवती से हो गई। लेकिन सौरभ के संबंध पूर्व प्रेमिका से बने रहे। इसका पता सोहनवीर को चल गया। 

14 मई को सोहनवीर ने अपनी पत्नी के ममेरे भाई अंकुश एवं अंकित के साथ मिलकर प्रवीण की सूचना पर नकुड़ में सरसावा रोड पर बाइक सवार सौरभ को      टक्कर मारकर गिरा दिया और अंकुश ने सौरभ की गोली मार दी। इसके बाद सोहनवीर वापस असम ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें