फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े चार अंतर्राज्यीय लुटेरे

Fri, 19 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
औरंगाबाद पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर अंतर्राज्यीय लुटेरे गैंग के सरगना सहित चार बदमाशों को दबोचा है। जबकि गैंग के कुछ बदमाशों को उत्तराखंड पुलिस भी उठाकर ले गई है। पूछताछ में लुटेरों ने 26 लूट की वारदातों को कबूल किया है। इनके पास से लूट के 3.30 लाख रुपये नकद, चार तमंचे, दो बाइक, 10 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि 18 मई की सुबह क्राइम ब्रांच की टीम औरंगाबाद थाना क्षेत्र के पिपाला बंबे पर तलाशी कर रही थी। चार शातिर लुटेरे वहां से गुजरने वाले हैं। टीम ने मुठभेड़ के बाद चारों को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान संजीव उर्फ काला (सरगना) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रामगढ़ थाना औरंगाबाद, संजीव पुत्र उदयवीर सिंह निवासी गांव सौंझना थाना खानपुर, जितेंद्र उर्फ चिंटू पुत्र कन्हैया लाल निवासी गांव कुरैना थाना जहांगीराबाद और गुड्डू उर्फ गजेंद्र पुत्र गोविंद सिंह निवासी गांव ढकरौली थाना खानपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन


बदमाशों ने पुलिस को बताया कि जनपद में लूट की कई वारदात को अंजाम दिया है। ये लोग शराब के ठेके, व्यापारी, सेल्समैन, फाइनेंस कर्मियों और दंपति को निशाना बनाते थे। हापुड़, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर, हरियाणा के पानीपत में भी लूट की वारदातें कर चुके हैं।

यह गिरोह करीब एक वर्ष से लगातार हफ्ते में एक दो लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में बताया कि गैंग में कुल 18 बदमाश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें