फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से लूट का माल बरामद

Mon, 25 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सर्राफ लूट का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में थाना चिलकाना क्षेत्र में 12 जुलाई को सराफ से हुई लूट में पुलिस ने दो बदमाश सहित तीन को गिरफ्तार किया है। इनमें तीसरा व्यक्ति वह है, जिसने लूट की चांदी खरीदी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से लूट की डेढ़ किलोग्राम चांदी बरामद कर ली है। तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि 12 जुलाई को अंशुल मित्तल पुत्र राकेश निवासी पारस कॉलोनी बाइक द्वारा चिलकाना क्षेत्र से गुजर रहा था।

जैसे ही वह पठेड़ बिजली उप केंद्र के पास पहुंचा तो वहां बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर बैग छीन लिया था, जिसमें करीब 4.2 किलोग्राम चांदी, गले की चेन, अंगूठी और 1100 रुपये थे। इस संबंध में थाना चिलकाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


तब से पुलिस बदमाशों की तलाश में थी। 23 जुलाई को चिलकाना पुलिस रावणपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

सख्ती से पूछताछ में उन्होंने 12 जुलाई को लूट की घटना को अंजाम देने स्वीकार किया। बताया कि घटना में मोहित पुत्र विनोद निवासी कासेपुर थाना बेहट के साथ होने की बात भी बताई।

बदमाशों ने लूट की चांदी फुरकान पुत्र अब्दुल कलाम निवासी बेहट को बेची थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट की डेढ़ किलोग्राम चांदी भी बरामद की गई है। 

पकड़े गए बदमाशों में शाबिर पुत्र शौकत निवासी दभेड़ा थाना चिलकाना, नौमान पुत्र दिलशाद निवासी शेरपुरपेलो थाना मिर्जापुर हैं। साथ ही लूट की चांदी खरीदने वाले फुरकान पुत्र अब्दुल कलाम को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें