फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद हत्याकांड: दोनों भाइयों को मौत के घाट उतारना चाहते थे हमलावर, 'परिवार की लड़की से फोन पर करता था बात'

Sat, 18 May 2024 09:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur Murder Case : सहारनपुर में जुनैद हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर दोनों भाइयों को मौत के घाट उतारना चाहते थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जुनैद उनके परिवार की लड़की से फोन पर बात करता था।
विज्ञापन
जुनैद का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना मंडी पुलिस ने जुनैद हत्याकांड के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। जनैद के साथ-साथ हमलावर उसके बड़े भाई अहकाम को भी मारना चाहते थे। दोनों भाइयों को मरा समझकर ही वह घटनास्थल से फरार हुए थे।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना मंडी क्षेत्र की सिराज कॉलोनी निवासी इमरान के घर में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दो हमलावर धारदार हथियार लेकर घुसे थे। हमलावरों ने इमरान के बेटे जुनैद (23) और अहकाम (26) पर जानलेवा हमला किया था। इसमें जुनैद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि अहकाम का अभी भी बाजोरिया रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने देर रात आरोपी समीर उर्फ जुबैर पुत्र परवेज निवासी असद कॉलोनी और गांव घोघरेकी निवासी राजा उर्फ आवेश को 62 फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
विज्ञापन

समीर ने पूछताछ में बताया कि जुनैद उसके परिवार की लड़की से फोन पर बात करता था। कई बार जुनैद और उसके परिजनों को इस बारे में बताया गया, लेकिन उसने फोन करना बंद नहीं किया। इसी रंजिश के चलते उनका मकसद जुनैद के साथ-साथ उसके बड़े भाई अहकाम को भी मौत के घाट उतारने का था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बलकटी और लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत: कातिल पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी, कैसे बनाया हत्या का प्लान? पूछताछ में सबकुछ उगला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें