फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन फूंकने पर रिपोर्ट

Thu, 25 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाने की चौकी मल्हीपुर में गोतस्करों के वाहन को भीड़ द्वारा आग के हवाले किए जाने की घटना में पुलिस ने चार युवकों  के खिलाफ वाहन जलाने तथा आधा दर्जन गोतस्करों पर गोवंश अधिनियम की धारा में कार्रवाई की है। हालांकि अभी तक किसी भी नामजद को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को टाटा पिकअप में ले जाया जा रहे गोवंश को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया था। इस दौरान गोतस्कर फरार हो गए थे। गाड़ी से गौवंश उतारते वक्त एक गाय मृत मिलने के बाद गुस्साई भीड़ ने वाहन को आग लगा दी थी। हालत बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे एसपी सिटी संजय सिंह ने आदेश पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा था।

पुलिस ने इस घटना में वाहन को आग के हवाले करने के आरोप में सत्यपाल पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी फतेहपुर गुर्जर, पंकज पुत्र अजब सिंह, रविंद्र पुत्र कर्ण  सिंह निवासी साढौली हरिया, राजन पुत्र हरिराम नुसरपुर थाना देहात कोतवाली व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


वहीं गोतस्कर कालू पुत्र खुर्शीद, शफीक पुत्र तोफिक, शाहिद पुत्र जिशान, रिहान पुत्र जहूर, वसीम  पुत्र रहीश, आशिक पुत्र वहीद व अन्य के विरुद्ध गोहत्या अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद किसी भी गोतस्कर को पुलिस अभी जब गिरफ्तार नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी एके त्यागी ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, क्षेत्र के लोगों में बढ़ती गोवंश तस्करी से रोष है।

बदमाश पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद
बेहट। कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी कलसिया-उसंड़ रोड पर इस संदिग्ध बाइक सवार मिलने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पुलिसकर्मियों को शक हो गया। उन्होंने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में उसने बताया कि उससे बरामद बाइक भी चोरी की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम सगीर पुत्र शकूर अहमद निवासी गांव पठलोकर है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

आठ बकाएदारों पर रिपोर्ट दर्ज
लखनौती। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बकाया बिलो के भुगतान की वसूली को लेकर अभियान चलाया। इसमें बिल नहीं जमा किये जाने पर आठ ग्रामीणों  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। विद्युत उपकेंद्र लखनौती पर तैनात अवर अभियंता रविंद्र कुमार ने स्टाफ के साथ गांव में बकाया बिलो की वसूली को लेकर अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बकाया बिलो के बकायादारों में अकबर, ईनाम, हीरा हुसैन, अय्यूब अहमद, गफ्फार, इंतजार, सबदर आदि के खिलाफ बकाया बिल अदा नहीं करने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें