फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या 

Tue, 17 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मामले की जांनकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सात साल की कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बच्ची का निर्वस्त्र शव ईख के खेत से बरामद हुआ।
विज्ञापन


इस जघन्य हत्याकांड की सूचना मिलने के भी डेढ़ घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बाद में एसपी सिटी डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से घटना स्थल तथा शव की जांच पड़ताल की।

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के एक पूर्व ब्लाक प्रमुख की सात वर्षीय पोती गांव के ही स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे उसका शव घर के पास से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक ईख के खेत से बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। छात्रा की गला घोटकर हत्या की गई थी। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।

शव बरामद होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि डेढ़ घंटे बाद शाम करीब छह बजे पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले फोन पर काल रिसीव करने वाले पुलिसकर्मी ने पीड़िता की जाति और अन्य कई बेवजह के सवाल जवाब किए। 

सूचना पर एसपी सिटी संजय यादव, सीओ नकुड़ विष्णु चंद्र गौतम, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी नकुड़ के अलावा डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किए।

शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद वहशी दरिंदे ने पहचान होने के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों में हत्याकांड को लेकर खासा आक्रोश था। उधर, घटना को लेकर पुलिस अभी कुछ भी कहने से कतरा रही है।

एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद पहचान लिए जाने के डर से हत्या मानी जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि कर रहा है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारे का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें