फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी लूट में पुलिस ने जारी किए बदमाशों के स्केच

Thu, 02 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Rogues sketch issued - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में रणखंडी इंडेन गैस एजेंसी पर धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पुलिस 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वारदात का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। 

 कोतवाल विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों के हुलिए वाले स्केच तैयार करवा कर गठित की गई पुलिस टीमों को सौंपे गए हैं। साथ ही स्केच आसपास के जनपदों के पुलिस थानों में भी भेजे गए गए ताकि बदमाशों का जल्द सुराग लग सके।
विज्ञापन


स्केच में तीनों बदमाशों की उम्र 20 से 25 के बीच है। पुलिस रिकार्ड में इन बदमाशों के हुलियों के अपराधियों का रिकार्ड दर्ज है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में इतना ही पता चल पाया है कि बदमाशों में एक क्षेत्र का जबकि दो बाहर के हैैं।  

सीओ योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। मगर, पुलिस टीमें मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। संभवत: जल्द ही बदमाश पुलिस के शिकंजें होंगे। 

 गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे तीन बदमाशों ने रणखंडी स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर धावा बोल दिया था। एक बदमाश एजेंसी के बाहर बाइक के पास खड़ा रहा जबकि दो बदमाश गैस सिलेंडर लेने के बहाने अंदर घुसे थे।

मौका पाते ही बदमाशों ने कैशियर चंद्रभान, कर्मचारी हर्ष और रणदीप को गन प्वाइंट पर बंधक बनाते हुए एक लाख 46 हजार 500 रुपये की नकदी लूट ली थी और एजेंसी के बगल के रास्ते से फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि तक आसपास का जंगल खंगाला लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें