फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Mon, 19 Mar 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
घायल पेट्रोल पंप का सेल्समैन। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप से कैश लेकर जा रहे मैनेजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 1.25 लाख नगदी लूट ली। इस दौरान जान बचाकर भागा सेल्समैन भी घायल हो गया। मैनेजर को तीन गोली लगी है।


उसे गंभीर हालत में सहारनपुर रेफर किया गया था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।  सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। मोहल्ला बडजियाउलहक निवासी सूफियान पुत्र तहसीन भायला-लबकरी रोड पर स्थित फारूख के पेट्रोल पंप पर मैनेजर है।

सूफियान सोमवार की रात करीब 8.45 बजे पेट्रोल पंप बंद करा कैश लेकर बुलंदशहर निवासी सेल्समैन मनोज पुत्र ननकू के साथ बाइक पर घर जाने के लिए निकला था। जब वह पंप से कुछ दूरी पर पहुंचे तो पीछे से आए बाइक पर सवार बदमाशों ने सूफियान के सिर पर तमंचे की बट मार दी।


जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। बदमाशों ने उसके गिरते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोली सूफियान को लगी। बदमाश उससे कैश लूटकर फरार हो गए। इस दौरान जान बचाने के लिए सेल्समैन जंगल की तरफ भागा तो वह गड्ढे में गिरकर घायल हो गया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सूफियान को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से उसे सहारनपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर, सीओ सिद्धार्थ सिंह व कोतवाल पंकज कुमार त्यागी भी वहां पहुंचे। पेट्रोल पंप मालिक फारूख ने बताया कि सूफियान के पास करीब सवा लाख रुपये थे। जिन्हें बदमाश लूट ले गए। पुलिस पूछताछ में सेल्समैन ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी।

बदमाशों को तलाशने के बजाए सीएचसी में डटी रही पुलिस 
देवबंद। पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर सवा लाख रुपये लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस बदमाशों को तलाशने के बजाए सरकारी अस्पताल में पूछताछ में ही जुटी रही। जबकि सूचना मिलते ही अगर पुलिस बदमाशों की तलाश में लगती तो शायद उनका कुछ सुराग लग सकता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें