फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक सामग्री सीज की

Sun, 16 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह रोड स्थित फायर वर्क्स में छापे के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में पुलिस ने रविवार शाम गंगोह रोड स्थित सुभाष फायर वर्क्स के गोदाम पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को भारी अनियमितताएं मिली। पुलिस ने लगभग एक लाख किलोग्राम स्टॉक को सीज कर दिया। अन्य स्टॉक एवं कागजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम लगभग पांच बजे कुतुबशेर थाना पुलिस एवं पुलिस की स्पेशल टीम ने गंगोह रोड स्थित सुभाष फायर वर्क्स के गोदाम पर छापा मारा। छापा लगते ही गोदाम में हड़कंप मच गया। गोदाम में काम कर रही महिलाएं पुलिस का छापा लगते ही भाग गईं। वहां मौजूद कर्मचारियों में भी भगदड़ मच गई। पुलिस ने वहां बने छोटे-बड़े गोदामों को खंगालना शुरू कर दिया और हजारों                किलो विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली। 
मौके पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अभिलेखों की जांच की। पुलिस के अनुसार जांच टीम को न तो मौके से पर्याप्त बिल मिल सके और न ही स्टॉक रजिस्टर ही वहां मिला। कितनी कहां विस्फोटक सामग्री रखी गई इसका भी कर्मचारी सही जवाब नहीं दे पाए। जिस पर पुलिस ने स्टॉक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

कुतुबशेर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न तो बिल ही पूरे हैं और न ही स्टॉक रजिस्टर ही है। इसके अलावा भी भारी अनियमितताएं मिली हैं। जिस कारण एक लाख किलो से अधिक सामग्री सीज कर दी गई है। अभी प्रक्रिया चल रही है।
इस संबंध में सुभाष फायर वर्क्स के मैनेजर राजकुमार का कहना है कि उनके पास आठ लाइसेंस हैं। स्वीकृत स्टॉक के मुकाबले यहां पर नाम मात्र का ही स्टॉक है। रविवार को पुलिस ने स्टॉक रजिस्टर मांगा है, जबकि रविवार को कर्मचारियों का अवकाश रहता है। अकाउंटेंट भी अवकाश पर है। पहले सूचना दी जाती तो रजिस्टर भी मिल जाता। पुलिस को कहा गया है कि सोमवार सुबह 8 बजे ही उनके पास स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
इसके अलावा नगर कोतवाली पुलिस ने संतराम की दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान उसके यहां वर्ष 2016 की बजाय 2015 के पटाखों का स्टॉक पाया गया। उसको लाइसेंस भी 2015 तक का ही था। पुलिस ने स्टॉक को सीज कर दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें