फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुलझी आत्महत्या की गुत्थी

Sat, 25 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह छठी कक्षा के छात्र निखिल की आत्महत्या के दो दिन बाद भी आरोपी महिलाएं पुलिस पकड़ से दूर है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है, परंतु सही खुलासा आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार शाम मोहल्ला मखदूमजहां निवासी रविंद्र के 13 वर्षीय पुत्र निखिल ने परिजनों की गैर मौजूदगी में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों को उसकी जेब से एक पत्र और 200 रुपये मिले थे।

पत्र में उसने मोहल्ले की ही युवती पूजा और एक महिला दीपा पर उसे डराकर ब्लैकमेल करने की बात लिखी थी। पूछताछ किए जाने से पूर्व ही आरोपी महिलाएं भी घर से फरार हो गई थी।
विज्ञापन


परिजनों के कोतवाली पर हंगामा करने पर कोतवाल ने दो दिन का समय मांगा था। पुलिस आरोपी महिलाओं की धरपकड़ के प्रयास का दावा कर रही है परंतु अभी तक पुलिस को महिलाओं का कोई सुराग नही लग सका है। 

उधर, किशोर की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। उसके माता-पिता सदमे की हालत में है। छोटी बहन भी बार-बार निखिल को याद कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें